पूर्वी चंपारण:-दिल का दौरा पड़ने से हुई शिक्षक की मौत
⏭विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-पहाडपुर पूर्वी चंपारण आज पहाडपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विधालय दुबे टोला गोदाम के शारीरिक शिक्षक अपना उपस्थिति पंजी पर उपस्थिति बना ही रहे थे की अचानक बेहोश हो गए जिसे इलाज के लिए पीएचसी पहाडपुर में लाने के क्रम में रस्ते में ही दम तोड़ दिया।
डा. अरविन्द कुमार ने बताया की उक्त शिक्षक को मृत होने के कारण कोई इलाज नही किया गया लेकिन स्थानीय पुलिस को, इस गटना की सूचना दे दी गई है।
मृतका के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है की, मैं इश शव को बिना अन्त्यपरीक्षण कराये सनहा दर्ज कराकर ले जाना चाहते है।
अंचलाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव,प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी विन्देश्वर साह एर्वं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन मौके पर पहुंच कर गहरी संवेदना ब्यक्त किये।





Recent Comments