मढ़ौरा बीडीओ ने बैठक में सात निश्चय योजना में तेजी लाने का दिया निर्देश

मढ़ौरा (सारण) : शनिवार को प्रखंड सभागार में बैठक कर मढ़ौरा बीडीओ ने मुख्यमंत्री सात निश्चय अन्तर्गत नल जल योजना और स्वछता अभियान के तहत बन रहे शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश विभागीय कर्मियों को दिया.साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग का अपील की.बैठक की अध्यक्षता करतें हुये नव पदस्थापित बीडीओ अमरेश कुमार ने उपस्थित प्रखंड के विभागीय कर्मियों और पंचायत जन प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा के दौरान कई अहम जानकारियां साझा करते हुये कहा की जिले के बीस प्रखंडों के मुख्यमंत्री सात निश्चय अन्तर्गत स्वछता अभियान के तहत किये गये मढ़ौरा प्रखंड का विगत कार्य रैंकिंग में 17 वें स्थान पर है. जिसमें सभी अधिकारियों , कर्मियो और जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर कार्य योजना को तेजी से पुरा किया जा सकता है.बीडीओ ने बैठक में ही सभी के सहमति से टॉप टेन के रैंकिंग का लक्ष्य रखा और कहा की सभी तत्परता से अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन में आज ही से लग जायें, तो यें लक्ष्य दूर नहीं है.आपको मालूम हो की जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पिछले महीना प्रखंड के मनरेगा भवन में मढ़ौरा और अमनौर प्रखंड के सात निश्चय योजना से बन रहे शौचालय और नल जल योजना को फोकस करते हुये कई अधिकारियों और कर्मियो को कई अहम निर्देश दिये थे.जिसको लेकर प्रखंड विकाश पदाधिकरियों ने नल जल योजना और शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिये प्रयासरत थे, तब तक जिले के लगभग अधिकतर बीडीओ का स्थानांतरण हो गया और कार्य की गति धीमी हो गयी.अब जब सभी प्रखंडों में नव पदस्थापित बीडीओ ने योगदान कर लिया है तो फिर जिला से मिले निर्देशानुसार कार्यों में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है.बैठक में सीडीपीओ जाया कुमारी, प्रधान सहायक अनूप कुमार सिंह , मुखिया संघ के अध्य़क्ष वीरेंद्र राय , मुखिया सुमित रंजन , मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार जुगुनू सहित प्रखंड के विभागीय कर्मियों के साथ अन्य दर्जनों जन प्रतिनिधि शामिल थे ।




Recent Comments