सारण:डीएम ने लोहिया स्वच्छता अभियान का परसा में किया निरीक्षण
#रिपोर्ट-दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा-केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रखंड को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए प्रखंड में राज्य स्तरीय स्वच्छता गृही के माध्यम ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा।इसके लिए जनप्रतिनिधि पदाधिकारी शिक्षक तथा ग्रामीणों का सहयोग अति जरुरी है।उक्त बातें डीएम हरिहर प्रसाद ने निरिक्षण के दौरान रविवार को परसा कृषि भवन में कहा।डीएम हरिहर प्रसाद ने शिक्षा पदाधिकारी दिवाकर सिंह को बिद्यालय के छात्रो के माध्यम शौचालय निर्माण के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार में तेजी लाने का निर्देश दिया।सरकार से मिलने वाली अनुदानित राशि का समय से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।डीएम ने जिले में एक सप्ताह में तिस हजार शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य बताया।वही बीडीओ धर्मबीर कुमार ने मनरेगा के जेई पर लगातार अनुपस्थित रहने का शिकायत किया।डीडीसी रौशन कुशवाहा ने उपस्थित पदाधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि से जिम्मेवारी और निष्ठापूर्वक शौचालय निर्माण में जागरूकता के लिए सहयोग करने का अपील किया।इस मौके पर डीआरडीए निदेशक सुनील पाण्डेय सीओ राम भजन राम चिकित्सा प्रभारी डॉ दिलीप कुमार सिंह बीईओ दिवाकर सिंह पीओ विनोद प्रभाकर बिसीओ उदय गुप्ता प्रखंड समन्यवक रीना कुमारी प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह वरीय बीआरपी भी पी शर्मा मुखिया डॉ सबिता कुमारी हरेश्वर सिंह विजय राय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह प्रभात दुबे संजय साह राजेश सिंह अजय सिंह संजय राम आदि शमिल थे।