दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
रेलवे निजीकरण के खिलाफ और निजीकरण के विरोद्ध आंदोलन कर रहे छात्र युवाओं को अभिलंब रिहा करने की मांग को लेकर आज दिनांक 31 को एसएफआई बेतिया और डीवाईएफआई बेतिया ने रेलवे मंत्री पियुष गोयल का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएफआई जिला संयोजक अभिमन्यु राव ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा रेलवे को निजी कंपनियों के हाथों से बेचने को कोशिश जो हो रहा है नीति विरोधी एव जनविरोधी नीति है वही जब सासाराम में छात्रों ने इसका विरोध रेलवे स्टेशन 25 तारीख को बंद कर के विरोध जताया तो छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर जेल के अंदर भेज दिया गया जो छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय एवम खिलवाड़ है इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार से मांग करते हैं कि रेलवे को निजी कंपनियों के हाथों बेचना बंद किया जाए और सासाराम में आंदोलन कर रहे छात्रों पर से मुकदमा वापस कर अविलंब रिहा किया जाए। अगर इन तमाम बिंदुओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में छात्र नौजवानों के तरफ से उग्र आंदोलन किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में डीवाईएफआई के जिला मंत्री मोहम्मद हनीफ, महफुज रजा , अमन सिद्दीकी, नीतीश कुमार, सनी खान, सोनू कुशवाहा, निर्भय त्रिवेदी, भोला कुशवाहा, पूर्व छात्र नेता शंकर शरण राव ने भाग लिया।





Recent Comments