रेडियो मयूर ने किया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

छपरा (सारण): गुरुवार को इंडियन युथ रिविलगंज ग्रुप के माध्यम से मदरसा हमीदिया गोदान में रेडियो मयूर ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम किया । आयोजनकर्ता इंडियन युथ रिविलगंज के ग्रुप एडमिन आसिफ खान की अध्यक्षता में हुई ।कार्यक्रम की शुरुवात के मौके पे आसिफ खान ने कहा कि इंडियन युथ ग्रुप ऐसे ऐसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में हमेशा आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और लेता रहेगा। इस प्रोग्राम में मतदान से सम्बंधित जानकारियाँ दी गई। जैसे वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना सुधारना हटाना आदि कई विषयों पर बात हुई । इस प्रोग्राम में सबसे ज्यादा संख्या में रिविलगंज प्रखंड के युवा साथी भाग लेते हुए दिखे और आसिफ खान ने कहा ग्रुप का सिद्धांत है हमारे माध्यम से हमारे समाज के लोगों में एक अच्छा मैसेज जाए और लोग भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।
इसी मौके पे आसिफ खान ने रेडियो मयूर और उनके पुरे टीम को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। इस मौके पे उपस्थित Cheif Operating Officer Radio Mayur 90.8 FM के अभिषेक अरुण जी, नीलमणि सिन्हा, इमरान खान, गौतम कुमार शर्मा, अमन खान, राजीव कुमार, रोजादिन खान, मंजीत कुमार, शहबाज खान, अरसद खान, सोना खान, रिजवान खान एवं सभी युवा साथीगण उपस्थित रहे।