नौतन:-लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ जगा

दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की कलम से लिखी गई खबरे :- स्थानीय प्रखंड मे संचालित अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा संगठन की बैठक बिहार दिवस के अवसर पर बुधवार को राम जानकी मन्दिर परिसर नौतन मे दैनिक भास्कर के पत्रकार बहाउद्दीन मंसूरी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ । बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंसूरी ने बताया कि हमे संगठित होने का मतलब यह है कि किसी भी पत्रकार बंधूओ के साथ अपमानित व्यवहार न हो, न ही किसी के मान सम्मान को कोई पदाधिकारी ठेस पहुंचाए । इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रभात खबर के पत्रकार श्री सुग्रीव तिवारी ने अपने संबोधन मे बताया कि हम लोग लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है । हमे किसी तरह की समाजिक क्रपसन को उजागर करना हमारा का कर्तव्य है । श्री तिवारी ने बताया कि अगर किसी पत्रकार बंधूओ के साथ कोई पदाधिकारी अपमानजनक व्यवहार करता है तो हम कदापि बर्दाश्त नही करेंगे । वही इस दौरान संगठन के संरक्षक रवीश कुमार मिश्रा ने प्रखंड अध्यक्ष की बातो का समर्थन करते हुए क्रान्तिकारी अभिवादन करते कहा कि हम सभी पत्रकार बंधू संगठित रहे ताकि कही किसी पत्रकार बंधूओ के साथ कोई पदाधिकारी अपमानजनक व्यवहार न करे। इस मौके पर तरूण मित्र के पत्रकार अबदुलैश आलम, पप्पू तिवारी, मिडिया दर्शन के पत्रकार मदन सिंह, आज के पत्रकार अमरेश कुमार तिवारी आदी मौजूद रहे । सभी ने क्रान्तिकारी रूप धारण कर समाज मे हो रहे क्रप्सन को उजागर करने का निर्णय लिया ।।




Recent Comments