विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट:-
वाल्मिकीनगर थाना क्षेत्र के गोल चौक के समीप मंगलवार देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एस एस बी के जवानों ने तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद जांच पड़ताल करने के बाद वाल्मिकीनगर थाना को सौंप दिया।इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि इस छापेमारी में ताशकर के पास से अलग अलग झोले से दो दो किलो का चार पैकेट गांजा का प्राप्त किया गया।साथ हीं एक बाइक यमहा की बिना नंबर के साथ तीन मोबाइल भी जप्त किया गया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान विनोद यादव पिता अमर यादव उम्र लगभग ३३ वर्ष ग्राम सोनवर्षा थाना चिउटा न्हा,राजू माझी पिता सुकइ माझी उम्र २० वर्ष वाड १० ग्राम मशहरी थाना धनहा तथा जयश्री यादव पिता बाबुनंद यादव ग्राम सोनवर्षा रतनपुरवा थाना चिउटाहा पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है।पूछ ताछ के बाद पता चला कि ए सभी नेपाल से चोरी छिपे गांजा का तस्करी कर अपने गांव में लेजाकर बेचते हैं। इन पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कांड संख्या ५/२० धारा एन डीपी एस २०/२२ यू एस लगा कर जिला न्यायालय भेज दिया गया है।इस छपरमरी में एस एस बी के उप निरीक्षक ललन सिंह,मुख्य आरक्षी सामान्य ऋषिकेश,सहायक आरक्षी शकील अहमद,महेंद्र सिंह मीणा,बबलू वर्मन, दिवाश तमांग की मुख्य भूमिका रही।इस केश का अनुसंधान कर्ता एस आई अजय कुमार को बनाया गया है।





Recent Comments