⏭पताही पुलिस द्वारा जप्त की गई दो ट्रक खाद्यान्न की दूसरे दिन भी जांच पूरी नहीं
दैनिक खोज खबर मोतिहारी (पू.च): पताही पुलिस द्वारा गुरुवार को की गई दो ट्रक खाद्यान्न की जब्ती के दूसरे दिन भी जांच पूरी नहीं की जा सकी है। पुलिस के स्तर पर जांच की प्रक्रिया अपराध समीक्षा बैठक के कारण पूरी नहीं हो पाई। वहीं आपूर्ति विभाग की ओर से भी जांच नहीं की जा सकी है। मामले में पकड़ीदयाल के एसडीओ शैलेश कुमार ने बताया की मोतिहारी के फुर्सतपुर स्थित खाद निगम के गोदाम से दो ट्रक चावल पताही गोदाम के लिए चला। रास्ते में पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में उसे पकड़ा है। जांच का जिम्मा आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर क मार को दिया गया है। उन्हें अविलंब जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
⏭एसडीओ ने लगाई गोदाम प्रबंधक को फटकार:-मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने पताही गोदाम प्रबंधक को शुक्रवार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि गोदाम में खाद्यान रखा जाता है या यहां से बाहर भेजा जाता है उसका तौल कराया जाना है। लेकिन, मैनेजर द्वारा उसे नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान साफ शब्दों में एसडीओ ने कहा – जांच में ट्रक से चावल की बोरियां कम पाई जाती हैं तो मामले में ठीकेदार एवं चालक पर मामला दर्ज किया जाएगा।
⏭जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद छोड़े जाएंगे ट्रक:-मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि विभागीय स्तर मामले की जांच की जानी है। जांच प्रतिवेदन पुलिस को जैसे ही उपलब्ध होगा गाड़ी छोड़ी जाएगी। हिरासत में लिए गए मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मोहन राय से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने गुरुवार को नोनफरवा फॉर्म के पास से गुरुवार को पताही दो ट्रक चावल को जब्त किया था। जिसके बाद से संशय की स्थिति बनी हुई है।
⏭न्यूज स्रोत से खबर पढें..

Recent Comments