सिवान। सिवान जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार मलमलिया के कौड़िया के मध्य पूर्ववर्ती एस एच-73 व एन एच 227 ए पर स्थित समपार संख्या 12 (महाराजगंज – मशरख) निर्माणाधीन उपरगामी सेतु के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य शुरू होने के कारण कुछ तारीखों 15.11.2021, 16.11.2021, 28.11.2021, 29.11.2021 और 08.12.2021 को छोड़कर राज्य राजमार्ग संख्या एन एच 227 ए (पूर्ववर्ती एस एच-73) पर 17.11.2021 से 15.12.2021 तक पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक यातायात परिचालन पर रोक लगा दी गई है । इस दौरान छोटी वाहन बेलेरो, स्कॉर्पियो, जीप, ऑटो आदि के लिए मशरख से सिवान आने-जाने हेतु यातायात का परिचालन राजापट्टी – मुहम्मदपुर
– मलमलिया होते हुए किया जाएगा । वहीं बड़ी वाहनों का परिचालन राजापट्टी – मुहम्मदपुर – गोपालगंज होते हुए किया जाएगा ।