भाजपा ने जिला स्तरीय बैठक कर नागरिक संशोधन कानून पर लोगों के बीच चर्चा-परिचर्चा कर भ्रम दूर करने पर दिया बल

छपरा (30 दिसम्बर) : भारतीय जनता पार्टी का जिला बैठक छपरा परिसदन में जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ.जिसमे बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक मिथलेश तिवारी जी ने जिला के सबसे पहले नए अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्ष को बधाई दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी जी ने संगठन पर चर्चा के दौरान कहा कि आगामी 10 जनवरी तक सभी मंडल का कमिटी बन जाएगी. जिले के सभी विधान सभा में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन रैली निकालने की जरूरत है .नागरिक संशोधन कानून पर विस्तार से कार्यकर्ता के बीच रखा जाय, ताकि भ्रम पैदा करने वाले लोग बेपर्दा हो.आज देश के प्रधानमंत्री जो जन हित में निर्णय के रहे है उसको जनता के बीच बताना है, सह प्रभारी अनूप श्रीवास्तव जी ने सभी नए मंडल अध्यक्ष को किस तरह कमिटी बनाना है उसको बिंदुवार चर्चा किया. बैठक में जिला प्रभारी प्रो अजीत सिंह, विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबापूर्व बिधायक़ जनक सिंह,ज्ञानचंद मांझी,लाल बाबू राय,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,अशोक कु सिंह,वंशीधर तिवारी,कामेश्वर मुन्ना,प्राचार्य रामदयाल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, महामंत्री रंजीत सिंह,सुदामा तिवारी, निरंजन शर्मा,रमाशंकर मिश्रा,जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, शत्रुघ्न भगत,शांतनु कु,बलिराम तिवारी ,विवेक सिंह, अनु सिंह,मनोज सिंह ,राजेश फैसन्न ,बृजमोहन सिंग, कुमार भार्गव ,इंद्र राय ,बबलू मिश्रा, त्रिभुव न मिश्रा आदि लोग शामिल हुये।