कुल 156 पुरुष और 168 महिलाओं के साथ 324 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

बनियापुर(सारण)।आठवे चरण के तहत 24 नवम्बर को बनियापुर के 25 पंचायतो में 789 पदों के लिये चुनाव होनी है।जिसके लिये गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।बनियापुर में प्रथम दिन से ही नामांकन एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ने लगी।पहले दिन ही सभी 14 काउंटरों पर प्रत्याशियों की भारी भीड़ उमड़ी।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि अलग-अलग पदों के लिये कुल 324 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।जिसमे 156 पुरुष और 168 महिला उम्मीदवार शामिल है।मुखिया पद के लिये 15 पुरूष और 27 महिलाओं के साथ कुल 42 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।जबकि बीडीसी के लिये 13 पुरुष और 17 महिला के साथ 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।वही सरपंच के लिये 12 पुरुष और 06 महिला के साथ 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।वार्ड के लिये 80 पुरुष और 97 महिलाओं के साथ कुल 177 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।वही पंच के लिये 36 पुरूष और 21 महिला के साथ कुल 57 उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया।नामांकन को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी अपने दल बल के साथ नामांकन स्थल के बाहर व अंदर गस्त लगाते रहे।
इस दौरान नामांकन काउंटर पर उम्मीदवारो की लम्बी कतार लगी रही।भीड़ को व्यवस्थित करने के लिये प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर प्रत्याशियों की इंट्री बंद कर दी गई थी।शिक्षक सदन के बगल से प्रत्याशियों एवं उनके प्रस्ताव को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी।ताकि विधि-व्यवस्था बहाल रहे।