पान, स्वांसी, चौपाल व बुनकर ने की महादलित संघ की बैठक

बिदुपुर (वैशाली)।बिदूपुर आजादी के सात दशक बाद भी पान समाज हासिये पर है। बिहार में जो भी सरकार आज तक आयी सभी ने पान समाज के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया।केवल चुनाव के समय वोट लेने के लिए दलित, महादलित का नारा देकर तो वोट ले लिया जाता है उसके बाद इस समाज की समस्या पर कोई ध्यान नही दिया जाता है। बिदूपुर प्रखंड के कुट्टबपुर स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को पान समाज की बैठक प्रखंड उपाध्यक्ष सुजीत कुमार पान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वही बैठक को संबोधित करते हुए पान समाज के जिलाध्यक्ष सह जदयु जिला महादलित प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर सर्वेश कुमार दिवाकर ने कहा कि पान स्वांसी चौपाल बुनकर पूरे वैशाली में 1 लाख एवं बिहार में 4 लाख से अधिक होने के वावजूद भी सत्ता या विपक्ष में पान समाज से कोई विधायक या नही सांसद हैं। संघ के महासचिव विनय कुमार पान ने मुख्यमंत्री द्वारा दलितों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी दी। बैठक में शिवनाथ पान, जवाहर दास, वीरबहादुर पान, सुरेश दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।