बाल संरक्षण केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर, बेहतर सुविधा का रखेगा ख्याल
छपरा (सारण) : बाल गृह , बालिका गृह एवं पर्यवेक्षण गृह के संचालक केंद्रों पर बच्चों कों बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएंगे। साथ ही नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच भी करना होगा। जिसके लिये सिविल सर्जन कों निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बाल संरक्षण केंद्र के संचालको के बैठक मेंं दी । शनिवार को समहरणालय सभा कक्ष मेंं डीएम ने बच्चों के पठन पाठन का उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं सभी केंद्रों पर महत्वपर्ण प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित करने कों कहा।साथ ही सभी प्रवेक्षण गृह मेंं एक-दो सिपाही की नियुक्ति करने औऱ बीमार सिपाहियों कों हस्थान्तरित करनों कों विभागीय अधिकारियों कों निर्देशित किया। इस मौके पर डीएम , एसपी, एडीएम , बाल संक्षरण के अधिकारी व बाल संरक्षण केंद्रों के संचालक उपस्थित थे।




Recent Comments