मंदिर के पुजारी की संदेहास्पद मौत

सिवान।दरौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव एस्टेट शिव मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद हुआ जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।इस संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार  के दिन में ग्रामीणों ने खाड़ में करमी (घास) के नीचे पानी मे लाल कपड़ा दिखाई दे रहा है।जिसके बाद ग्रामीणों ने करमी हटाया तो देखा कि एक शव दिखाई दे रहा है।उसके बाद ग्रामीणों ने दरौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने एसआई अमीत कुमार सिंह एवं एसआई कुंदन पांडेय को घटना स्थल पर भेजा।पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से शव को पानी से बाहर निकाला बाहर निकलते ही शव की पहचान ढेवर गांव निवासी स्व० सकल राम के पुत्र छोटेलाल राम (मंदिर के पुजारी) की है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।इधर शनिवार को छोटेलाल राम की मां मु० सिमरीखी देवी ने दरौंदा थाना में आवेदन देकर बताया है कि 12 अक्टूबर 2021 को दोपहर में मेरे लड़के के साथ मेरे ही गांव के 4 लोगों ने मारपीट किया। मारपीट कर मेरे लड़के को सिर फोड़ दिया। मारपीट छुड़ाने गए लोगों के सामने ही जान से मारने की चारों लोगों ने धमकी दिया था। मारपीट में घायल छोटे लाल राम को मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा इलाज कराया गया।13 अक्टूबर 2021 से मेरा लड़का मंदिर से गायब था। इसलिए मेरे लड़के को चारों लोगों के अलावा अन्य लोगों ने हत्या कर दिया है। इधर थाना प्रभारी को आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं।