तरैया, (सारण) : प्रखंड के भटगाई पंचायत के परौना गांव स्थित हिंद केसरी बांध के बगल में हनुमान मंदिर के पुन:र्निर्माण हेतु शनिवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के प्रबुद्ध नागरिकों ने भव्य हनुमान मंदिर निर्माण हेतु हरसंभव योगदान देने का संकल्प लिया। बता दें कि विगत वर्ष प्रखंड में आए विनाशकारी बाढ़ के कारण उक्त हनुमान मंदिर ध्वस्त हो गया था और तब से यह मंदिर ध्वस्त अवस्था में था। जिस के पुन:र्निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक की और मंदिर के पुनःनिर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन में मुख्य रूप से वार्ड प्रतिनिधि डॉ रंजन सिंह, श्रीराम सिंह, जयराम सिंह, पत्रकार रमण सिंह, राज कुमार राय, सिपाही राय, हीरा महतो, सुरेंद्र भगत, समेत पंचायत के सभी गणमान्य व अन्य लोग शामिल थे।