पानापुर में एक हीं रात मे दो बाईक की चोरी
पानापुर (सारण) थाना क्षेत्र के रसौली गांव से गुरूवार की रात अज्ञात चोरो ने घर में खड़ी दो बाईको की चोरी कर ली।जानकारी के अनुसार रसौली गांव के निकुंभ टोला निवासी रमेश सिंह उर्फ कवि जी के घर आए मेहमान व तरैया गांव निवासी बृजकिशोर सिंह की अपाची बाईक एवं वही बगल में मौजूद उजेंद्र सिंह के घर में खड़ी बुलेट बाईक की चोरी कर ली गई।सुबह में घरवाले जगे तो देखा की बाईक की चोरी हो गई है।घटना को लेकर तरैया गांव निवासी बृजकिशोर सिंह द्वारा थाने में आवेदन दिया है जबकि दूसरी घटना को लेकर अभी तक थाने में आवेदन नही दिया गया है।थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया की मामले की छान बीन की जा रही है।




Recent Comments