अमनौर(सारण). स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर-तरैया मुख्य सड़क अमनौर हाईस्कूल के पास एक कार की ठोकर लगने से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया .जिसकी सूचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. घायल बाइक सवार युवक नासरीगंज पटना का निवासी बताया गया है जो अमनौर में जीविका कार्यालय में कार्यरत है. .घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार युवक अमनौर बाजार से अपने स्कूटी से अपने डेरा हाइस्कूल के पास जा रहा था कि पिछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने ठोकर मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. वहीं कार चालक कार लेकर फरार हो गया.