राजगीर दानापुर पैसेंजर ट्रेन से कटकर गयी युवती की जान
ロनालन्दा से कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/
रहुई ,थाना क्षेत्र के पेशौर गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद के 18 वर्षिय पुत्री रेणु कुमारी की मौत राजगीर दानापुर पैसेंजर ट्रेन से शनिवार की सुबह बिहारशरीफ स्टेशन पर उतरने के दौरान हो गयी है।पेशौर के मुखिया उपेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मृतक अपने बड़ी बहन के यहाँ राजगीर के नेकपुर गांव गई थी।वही से लौटने के दौरान हादसा का शिकार हो गयी।पेशौर गांव के निखिल कुमार पटना जाने के लिये बिहारशरीफ स्टेशन ट्रेन पकड़ने गये थे।जब यात्री की कटने की शोरगुल सुना तो मृतक को देखने गये । देखते ही पहचान पेशौर के रेणु कुमारी के रूप में की।और ग्रामीणों व परिजनों को मौत की सूचना दी।मृतक की मौत की खबर सुन दर्जनों ग्रामीण धटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।