सीवान के बकरी – पालक जीविका दीदियों के जीवन- स्तर को ऊपर उठाने के लिए नाबार्ड ने शुरू किया “जीविका उद्दम विकास कार्यक्रम”

सीवान, 05 मार्च :: सीवान के गुठनी प्रखंड के पंचायत भवन बलुआ में नाबार्ड के सहयोग से परफेक्ट विज़न के तत्वावधान में ‘जीविका उद्दम विकास कार्यक्रम’ के तहत बकरी पालक जीविका दीदियों के कारोबार के उन्नयन हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ ।कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड के डीडीएम मो. आफताब उद्दीन,एलडीएम नरेन्द्र कुमार , बीडीओ,जीविका एसडी मैनेजर आलोक मिश्र ,परफेक्ट विज़न के सचिव मनोज मिश्र ,बी पी एम आमोद शर्मा व स्थानीय मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीडीएम मो. आफताब उद्दीन ने कहा कि नाबार्ड का उदेश्य इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित बकरी पालक जीविका दीदियों को समुचित प्रशिक्षण,मार्गदर्शन,मार्केट-लिंकेज व क्रेडिट लिंकेज द्वारा उनके बकरी पालन कारोबार को लाभदायी ,सुदृढ़,प्रतिस्पर्धी व निर्यातोन्मुखी बनाना है ।उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना के बदौलत जीविका दीदियों का आर्थिक,पारिवारिक,सामाजिक व कारोबारी स्थिति सम्मानजनक एवं सुदृढ़ हो सकेगी तथा उनका जीवन स्तर ऊँचा उठ सकेगा। एलडीएम नरेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी कारोबार के उन्नयन में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है ।श्री कुमार ने जीविका दीदियों को आश्वस्त किया की प्रशिक्षण के उपरांत बेहतर कारोबारी प्लानिंग कर सम्बंधित बैंक में ऋण हेतु आवेदन करेगीं तो उन्हें अपेक्षित ऋण प्रदान किया जाएगा ।बीडीओ ने अपने संबोधन में आशा प्रकट कि की यह परियोजना कमजोर वर्ग के महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा ।
परफेक्ट विज़न के सचिव मनोज मिश्र ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता व नियमों की जानकारी दी । सचिव श्री मिश्र ने बताया कि चयन समिति द्वारा बलुआ पंचायत के एक सौ बीस बकरी पालक जीविका दीदियों का चयन किया गया है । पांच दिवसीय प्रशिक्षण तीन बैचों में होगा तथा प्रत्येक बैच में चालीस जीविका दीदीयां प्रशिक्षण प्राप्त करेगीं । उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बीस मार्च को होगा एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा । कार्यक्रम को एस डी मैनेजर आलोक मिश्र,आस्था मिश्रा,ग्रामीण बैक के प्रबंधक,पशुपालन पदाधिकारी व बीपीएम आमोद कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया ।
इसके पूर्व प्रशिक्षणार्थियों का पंजीकरण किया गया व उनके बीच स्टेशनरी व अन्य प्रशिक्षण सामग्रियां वितरित की गयी । प्रशिक्षक हरेराम चौहान व विनोद मिश्र ने प्रशिक्षणार्थियों को वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन कारोबार द्वारा सतत एवं सम्मानजनक आय अर्जन की संभावना तथा असीमित कारोबारी अवसर के बारे में विस्तार से बताया ।
इस अवसर पर प्रशिक्षण समन्यवक जयप्रकाश मिश्र ,सीएम गीता कुमारी,सोनी कुमारी,सीआरपी मीणा देवी, सीसी पिंटू कुमार,एसी चंद्रकांत कुमार के आलावा चालीस प्रशिक्षणार्थि जीविका दीदियाँ उपस्थित हुई ।
••••••••••••
✍परमार मीडिया, सीवान ( बिहार )