जनादेश/दरियापुर (सारण)।
थाना क्षेत्र के परसा शीतलपुर एसएच 73 पर दरियापुर मस्तिचक पेट्रोल पम्प के समीप मंगलवार की अहले सुबह बाइक दुर्घटना में बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक परसा थाना क्षेत्र के भलवहिया गाँव निवासी महेश राय का पुत्र पंकज कुमार बताया जाता है। घायल युवक को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।




Recent Comments