परवेज अख्तर/हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव के समीप बुधवार की देर शाम करीब 8:30 बजे बाइक की धक्के से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक रजनपुरा निवासी बलिंद्र

यादव के पुत्र गुड्डू कुमार यादव है तथा घायल सर्वेश्वर दुबे का पुत्र ऋषिदेव दुबे बताया जाता है। जानकारी के अनुसार रजनपुरा लगड़ा मोड़ के समीप शिव मंदिर परिसर में अष्टयाम चल रहा था। बुधवार की देर शाम गुड्डू यादव तथा ऋषिदेव दुबे अष्टयाम में शामिल होने के बाद पैदल ही घर लौट रहे थे। तभी तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने पीछे से दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूपसे घायल हो गए। ग्रामीण दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान गुड्डू यादव की मौत हो गई, जबकि ऋषिदेव दुबे का इलाज चल रहा है।