दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के चरिहारा गेट पर चार चक्का वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल छपरा शहर के साहेबगंज निवासी सुनिल कुमार का 20 वर्षीय पुत्र शनि कुमार हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में बताया गया कि घायल बाइक सवार अपने रिश्तेदारी में आया था उसी दौरान चार चक्का वाहन की चपेट में आ गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।