
बांसफोर समुदाय के साथ डीडीसी ने किया बैठक
#एक सप्ताह के भीतर शौचालय बनाने का दिया आदेश
#कुटीर उद्योग के लिए बांस उपलब्ध कराएगी सरकार
——–
देवेन्द्र कु सिंह की रिपोर्ट
——–
रसूलपुर /एकमा -(सारण )
स्थानीय थाना क्षेत्र के चनचौरा पंचायत के माधोपुर गाँव मे बांसफोर समुदाय के बीच सारण के डीडीसी सुनील कुमार ने बीडीओ अखिलेश कुमार, केनरा बैंक प्रबंधक अनिल सिन्हा, मुखिया बिजय उपाध्याय, व थानाध्यक्ष संजय कुमार के साथ बैठक किया ।डीडीसी ने लगभग एक दर्जन महादलित बांसफोर समुदाय के परिवारों को एक सप्ताह के भीतर शौचालय बनाने का आदेश दिया ।वहीं डीडीसी कुमार ने सुअरों की रखरखाव के लिए शेड तथा महादलित परिवारों के लिए इन्दिरा आवास बनाने की भी घोषणा की।डीडीसी कुमार ने बताया कि बांसफोर समुदाय के आर्थिक उन्नति एवं पैतृक पेशे को बिकसीत करने के लिए बांस व अन्य कच्चा माल सरकार उपलब्ध कराएगी ।इनके कला को बिकसीत करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ।डीडीसी ने महादलितों को पल्स पोलियो तथा स्वच्छ वातावरण मे रहने का लाभ बताया।”अब हमहु पढ़ब” साक्षरता अभियान के तहत साक्षर कर बैंक में खुलवाए गए खाते का बितरण करते हुए डीडीसी कुमार ने लोक गायक व शिक्षक रामेश्वर गोप के नेतृत्व में इस कार्यक्रम से जूड़े लोगों की भरपुर सराहना किया।मौके पर मदन राम,जयप्रकाश सिंह, पृथ्बीचन्द राम,साहेब तिवारी, यासीन अंसारी, राजू पांडे, यशवंत राय,दिग्विजय उपाध्याय, भुट्टी बाबा आदि थे।




Recent Comments