मुखिया ने किया विधालय का निरीक्षण -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
मध्यान्तर बाद नही मिले शिक्षक , रसोईया एवं तीन बच्चे थे उपस्थित -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के राजकीय कन्या प्राथमिक विधालय उमधा का स्थानीय मुखिया सुमित कुमार सिंह ने निरीक्षण किया ।
निरिक्षण के क्रम मे मध्यान्तर के बाद विधालय मे एक भी शिक्षक उपस्थित नही थे केवल तीन- चार बच्चे एवं एक रसोईया उपस्थित थी ।
इस संबंध मे रसोईया कलावती देवी से जब मुखिया ने पुछा तो उसने बताया की तीनो शिक्षक मध्यान्तर होने पर बच्चो को मध्याह्न भोजन खिलाने के बाद चले गए बोले की रिपोर्ट कागजात जमा करने जाना है ।
उपस्थिति के विषय मे रसोईया ने बताया कि अन्य दिनों मे 15 – 20 बच्चे विधालय आते है । आज कम बच्चे ही विधालय आए है ।
निरिक्षण के बाद मुखिया ने पुरे मामले की जानकारी सदर बीडीओ रमन सिन्हा को दी ।
निरिक्षण मे मुखिया के साथ स्थानीय अभिभावक प्रेमप्रकाश सिंह , नन्दन कुमार एवं रमेश सिंह आदि उपस्थित थे ।
इस संबंध मे सदर बीडीओ रमन सिन्हा ने बताया कि मुखिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है । मामले की जाँच कर कार्यवाई की जाएगी।