
छपरा विधायक ने पंजाबी गली की नवनिर्मित सड़क का किया उद्धघाटन
छपरा :स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने शहर के मौना चौक के समीप पंजाबी गली में विधायक कोष से नव निर्मित सड़क का उद्धघाटन किया।इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि मैं सिर्फ काम करने पर विश्वास रखता हूँ और सतत तरीके से कर भी रहा हूँ जिससे सीधे तौर पर जनमानस को लाभ होगा।सरकार की जो भी योजना है उसका लगातार मैं क्रियान्वयन कर रहा हूँ।आनेवाले कुछ दिनों में लगभग हर आवश्यक सड़क जो मेरे क्षेत्र में निर्माण के रूप में अतिआवश्यक हैं उसको मैं प्राथमिकता के तौर पर करवा रहा हूँ।विकास की एक अविरल धारा मेरे क्षेत्र में बहती हुई दिखेगी।ज्ञात हो कि वर्षों से यह सड़क खराब थी जिससे स्थानीय लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता था आए दिन बारिश के अलावा अन्य दिनों में भी यहाँ जलजमाव की समस्या रहती थी,लेकिन इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस दौरान भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया छपरा विधायक ने स्थानीय लोगों की पहल पर अगल-बगल की गलियों का भी जायजा लिया तथा जर्जर गलियों को भी अपनें विधायक फण्ड से बनवाने का आश्वासन स्थानीय जनमानस को दिया हैं,जो आनें वाले दिनों में फलीभूत होगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेश फैशन, जीतु सिंह, अमरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार बबलू,लाल बाबु प्रसाद,हीरा लाल प्रसाद,रामाशीष गुप्ता,राज कुमार सिंह,अनिल कुमार गुप्ता,बलिराम प्रसाद,रामेश्वर महतो,शंकर महतो,रमेश कुशवाहा,बैजु महतो समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थें।




Recent Comments