
तरैया(सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक जनक सिंह को सप्तदश बिहार विधानसभा में विरोधी दल भाजपा के मुख्य सचेतक मनोनित किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल मुख्य विरोधी दल भाजपा की तरफ से विधायक जनक सिंह को मुख्य सचेतक के रूप में मनोनीत किये जाने की सूचना पत्र के माध्यम से दी गई है। विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, मुखिया सुशील सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, पूर्व सरपंच उपेन्द्र सिंह, शत्रुध्न सिंह, गुड्डू कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, अशोक राम, अमरनाथ सिंह, मुन्ना सिंह, श्रीकांत सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।




Recent Comments