सीवान : विद्या भारती विद्यालयों का शिक्षा के क्षेत्र में काफी योगदान है। बीते कई दशकों से विद्या भारती के स्कूल उच्च कोटि की शिक्षा में योगदान दे रहे हैं। बच्चों के सर्वागीण विकास के साथ-साथ भारतीय दृष्टिकोण के अनुसार शिक्षा प्रदान हमारा उद्देश्य है।

उक्त बातें विद्या भारती की उत्तर बिहार इकाई लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव श्री मुकेश नंदन ने मंगलवार को सीवान जिले के बड़हरिया स्थित श्रीनाथ जी सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में प्रबंध समिति सदस्यों व विद्यालय के आचार्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहां कि हमें बच्चों को कैसे शिक्षा देनी है, इससे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है कि उन्हें हमें क्या शिक्षा देनी है ? वर्तमान भारत के नव निर्माण में विद्या भारती की अहम भूमिका है। विद्या भारती जो नई युवा पीढ़ी निर्माण कर रही है, वह आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सफल बनाएगी।

उल्लेखनीय हो कि मंगलवार को श्रीनाथ जी सरस्वती विद्या मंदिर , बड़हरिया की प्रबंध समिति के सदस्यों व आचार्यों की संयुक्त बैठक श्री रवीन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन विभाग निरीक्षक फणींद्र कुमार झा ने किया। इस मौके विद्यालय के संरक्षक महंथ श्री भगवान दास, पूण्यदेव मांझी , वीरेन्द्र साह , अनिल कुमार मिश्र , कुमार चंद्रशेखर, मधुप मिश्र, अरविन्द श्रीवास्तव , रामबाबू यादव , शैलेश कुमार, बाल्मिकि प्रसाद, संतोष मिश्र , अन्नू कुमारी , प्रियंक यादव आदि लोग मौजूद थे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति मंत्र के सामुहिक पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।