भागलपुर:लोकमानपुर में बनेगा हाई स्कूल : विधायक वर्षा रानी

पुष्पराज कुमार ,दैनिक खोज खबर@भागलपुर👉भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बुलो मंडल के बताये रास्ते पर चलते हुये अपने क्षेत्र बिहपुर के शैक्षणिक पिछडेपन को दुर करने के संकल्प को मूर्त स्वरूप देने के तरफ आज मेरा प्रथम और सकारात्मक कदम का परिणाम बिहपुर की देवमयी  जनता को समर्पित करते हुये मुझे संतोष हो रहा है कि आज मैने आपके विश्वास ऋण का कुछ तो वापस करने में समर्थ हो सकी।

मुझे यह बताते हुये खुशी हो रही कि आज विधान सभा से खरीक प्रखण्ड के लोकमानपुर मध्य विधालय को शीघ्र ही उच्च विधालय में उत्कर्मित कर दिये जाने की बात माननीय शिक्षामंत्री ने पुरा करने को आशवस्त किया है और बहुत जल्दी खरीक जैसे पिछड़े क्षेत्र के ग्रामिणो के वैसे बच्चे ज़िन्हे 10 किलोमिटर की दूरी तय कर उच्च शिक्षा के जाना पड़ता था जो खास कर लडकियों के लिये अत्यंत ही मुस्किल भरा होता रहा है और ज़िसके कारण बहुतो ने तो अपनी पढने की चाहत को बीच में ही मार डाला लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब कोई लड़की हो लडका कोई अपनी शिक्षा को अधूरा छोड़ने को मजबूर नहीं होगा, मैं खरीक समेत सम्पूर्ण क्षेत्र के सभी अभिभावकों का आह्वान करती हूँ कि अपने बच्चे बच्चियों के पढायी के लिये जागरुक होये और इस मामले में सभी विद्यार्थियों को कहती हूँ कि आगे बढो और “कर लो आसमां अपने मुठ्ठी में “और कोई भी दिक्कत हो तो मेरे पास निसंकोच आओं।