विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
बगहा:-बाल विकास परियोजना कार्यालय बगहा एक में काफी दिनों से रखे -रखे खराब हो रहे सुधा दुग्ध पाउडर पर आखिरकार सीडीपीओ अनिता कुमारी की निगाह पड़ ही गयी।और आनन -फानन में तुगलकी फरमान जारी करते हुये प्रखंडाधिन सभी सेविकाओं को दो दिन के अंदर दुग्ध पाउडर का उठाव करने का निर्देश जारी कर दिया।
गौरतलब हो कि आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले सुकुमार बच्चों के सेहत का ख्याल रखते हुये सरकार सुधा दुग्ध पाउडर का भारी खेप बाल विकास परियोजना कार्यालय बगहा एक में उतारी थी।जिसे सेविका और सहायिकाओं के माध्यम से बच्चों को पिलाना था ताकि बच्चे तंदुरुस्त रहे।लेकिन विभागीय अधिकारियों का ध्यान तो कही और था।जब रखरखाव के अभाव में खराब हो रहे दुग्ध पर मीडिया की निगाह पड़ी तो पूरा महकमा हरकत में आया और कार्यालय के ज्ञापांक संख्या 212 दिनांक 26-07-2019 के माध्यम से सभी सेविकाओं को दो दिनों के अंदर अनुमान्य मात्रा में उठाव करने का निर्देश जारी किया।सीडीपीओ अनिता कुमारी ने बताई की निर्धारित समय तक उठाव नही करने पर सम्बन्धित सेविकाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments