वैशाली :भाजयुमो ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

#रिपोर्ट -प्रेम कुमार

राघोपुर: प्रखंड स्थित कमल सिंह, संभल सिंह हाई स्कूल के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतीश कुमार ने पार्टी की उपलब्धि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दिशा निर्देश पर हर बूथ कमिटी को मजबूत किया जा रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में हम सभी संकल्प लें कि सभी बूथों को हम लोग जितने का काम करेंगे। और साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव में भी एनडीए की सरकार बनेगी।इस मौके पर किसान सेल अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह,राघोपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गणेश राय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सेर्वेश्वर सिंह, रविंद्र सिंह, निरंजन साह,धनंजय सिंह, ललन सिंह आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।