पताही/मोतिहारी।पताही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत नोनफरवा पंचायत स्थित ढागर टोली चौक महादलित बस्ती से छापेमारी कर चुलाई शराब व शराब कारोबारियों समेत 9 लोगों को अपने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान सात लिटर शराब बरामद किया गया है।
बताया गया है। कि महादलित बस्ती में नोनफरवा में चुलाई शराब का निर्माण किया जा रहा था गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर 9 लोगों को धर दबोचा वही छापेमारी पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडे के नेतृत्व किया गया वहीं श्री पांडे ने बताया कि शराब बंद होने के बाद भी लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं ।
इसीलिए श्री पांडे ने शराब माफियाओं के विरुद्ध एक स्पेशल टीम की गठित की है। जोकि हर पंचायत हर चौक हर रास्ते पर निगाह रखेगी, वहीं श्री पांडे ने बताया कि टीम गठित करने के बाद पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है।
वही नोनफरवा पंचायत स्थित ढागर टोली चौक महादलित बस्ती से शराब कारोबारी गुड्डू कुमार, मुना कुमार, सुरेश माझी, शंभू पासवान, ननकु राम, मुकेश सिंह, भोला माझी, रामपुकार माझी, द्वारिका पासवान गिरफ्तार किया गया हाय वायु से पूछताछ के बाद न्यायालय हिरासत मोतिहारी जेल भेज दिया गया है। छापेमारी में थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बी के पांडे गंगा दयाल ओझा बीएमपी सैफ के जवान के जवान शामिल थे।




Recent Comments