*प्रेमी-प्रेमिका ने तरैया थाना में किया आत्मसमर्पण*
# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :
प्रखंड के नारायणपुर गांव की प्रेमी-प्रेमिका ने तरैया थाना में आत्मसमर्पण किया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि युवक गुड्डू कुमार साह एवं युवती उजाला कुमारी को न्यायिक हिरासत में छपरा न्यायलय में 164 के ब्यान के लिये भेज दिया गया है।युवती की माँ निर्मला देवी ने गुड्डू कुमार सहित छह लोगो पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है।तथा युवक की माँ साबिता देवी ने भी तीन लोगों पर अपने पुत्र गुड्डू कुमार के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक-युवती का न्यायलय में ब्यान होगा फिर युवक को छपरा करामण्डल एवं युवती को रिमांड होम भेजा जायेगा।




Recent Comments