प्रशासनिक कर्मियों के अभाव में बीडीसी की बैठक हुई स्थगित

#परवेज़ अख्तर/सीवान;

सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी की अध्यक्षता में प्रारंभ की गई लेकिन प्रशासनिक कनीय कर्मियों द्वारा बीडीसी सदस्यों और मुखिया को ससमय सूचना नहीं दिए जाने से ससमय सदस्यों के नहीं पहुंचने के कारण सदन की कार्यवाही और बीडीसी की बैठक स्थगित करते हुए प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी ने आगामी 17 जुलाई को बीडीसी की बैठक पूरे नियम संगत कराए जाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ एवं कनीय अधिकारियों को दी है। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि बीडीओ द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है। कार्यालय कक्ष मे बैठे सीओ बैठक के करीब आना मुनासीब नही समझे। जब प्रखंड के वरीय पदाधिकारीयो का ये हाल है तो कनीय पदाधिकारीयो का क्या होगा। मुखिया शैलेंद्र यादव ने प्रमुख प्रियंका देवी से माँग किया की अगले बैठक मे सभी विभागों के वरीय एवं कनिय पदाधिकारीयो की बैठक मे भागीदारी सुनिश्चित किया जाय।बैठक मे मुखिया जोगिंदर यादव समिति सदस्य नूर अहमद मुखिया अली हैदर बीडीसी सदस्य रामबचन ठाकुर मंजू देवी कलावती देवी कांति देवी रीता देवी शहाबुनेशा बीसीओ राजन कुमार जीपीएस दिवाकर तिवारी प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे