मढ़ौरा में आंधी-पानी ने विधुत कर्मियों की बढ़ायी परेशानी, शेड टूट भींगी कगाजात
#खम्भे और तार टूट हुआ बिजली आपूर्ति बाधित, शाम तक चालू हो जाने की है संभावना

मढौरा (सारण):
रविवार की रात आयी आंधी-पानी ने विधुत कर्मियों की परेशानी बढ़ा दी है । कार्यालय के कई कमरों के एस्बेसटस वाली शेड टूट गयी । जिससे कार्यालय में रखे कागजात भींग गये ।सहायक कर्मियों के साथ ही एसडीओ कक्ष में भी कागजात भींग गये है ।


विभाग के कर्मी वैसे भी क्षेत्र में घर और पेड़ के गिरने से बिजली खम्भे और तारों को क्षति पहुंची है । रात से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है ।

बिजली खम्भों और तारों को हुये नुकसान को ठीक करने के लिये कर्मी प्रयास कर रहे थे । उसकी मॉनिटरिंग अधिकारी कर रहे थे की कार्यालय खोलने पर शेड टूट कागजातों को देख हैरान हो गये । इस सम्बन्ध में सहायक विधुत अभियंता देवेंद्र कुमार राम ने कहा की कार्यालय के जो कागजात भींग गये उंहे सुखाकर नये भवन में शिफ्ट कर दिया जायेगा । वहीं विधुत आपूर्ति बाधित होने के सम्बंध में कहा की पोल और टूटे तार के सम्बंध में पूरी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है । बिजली पोल और तार को दुरुस्त कर शीघ्र बिजली आपूर्ति करने की दिशा में कार्य किये जा रहे है ।शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाने की संभावना है ।
मढ़ौरा में आंधी-पानी ने विधुत कर्मियों की बढ़ायी परेशानी, शेड टूट भींगी कगाजात




Recent Comments