बेखौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक मैनेजर को गोलियों से भूना, मचा कोहराम

नवादा / जहानाबाद:
‘सुशासन’ राज में एकबार फिर अपराधी बेखौफ़ हो गये. जहानाबाद के परसबीघा थाना क्षेत्र में नेहालपर डायवर्सन के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक मैनेजर आलोक चंद्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जाता है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर खुद की बाइक से दफ्तर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और मौत के घाट उतार दिया.
इस खौफ़नाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं, घटना की ख़बर सुनने के बाद पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी है और मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है. वहीं, बैंक मैनेजर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
घटना के संबंध में चश्मदीदों की माने तो एक ही बाइक पर सवार होकर आये तीन अपराधियों ने बैंक मैनेजर को घेर लिया और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा छलनी कर दिया. फिलहाल अबतक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. वहीं सहकर्मी भी इस घटना के बाद से सहमे हुए हैं.
नवादा जिले वारिसलीगंज थाना के कुटरी गांव के निवासी थे आलोक चंद्रा .
मामलें की जांच में जुटी पुलिस …
रिपोर्ट / सन्नी भगत




Recent Comments