प्राइवेट फाइनेंस कम्पनी के कर्मी पर गबन का मामला
मढ़ौरा(सारण)।
थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर रुपए के गबन की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । आरबीएल फाइनेंस लिमिटेड नामक कंपनी के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार यादव के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में उसी कंपनी में जीएलओ के पद पर काम करने वाले प्रबुल कुमार चंद्रवंशी को आरोपित किया गया है । प्राथमिकी में शाखा प्रबंधक दानापुर, गोला रोड निवासी राजीव कुमार यादव ने कहा है कि उक्त कर्मी के द्वारा कम्पनी की राशि का गबन कर लिया गया है । बताया है कि उजैन, दरौदा, सिवान निवासी प्रबुल कुमार चंद्रवंशी उक्त शाखा में जीएलओ के पद पर कार्यरत थे । इनका काम ग्राहको को ऋण देना और और उनसे किस्त ऑफिस में जमा कराना होता है। उनके द्वारा जब ऋण धारकों की जांच की गयी तो पाया गया कि 25 ग्राहकों का 82110 रुपया गबन है । इसमें 40 हजार रुपया आरोपी ने अपनी माता जी के खाता में लिया था। इस संदर्भ में प्रबुल कुमार चंद्रवंशी को कोर्ट नोटिस भी भेजा गया था। किंतु उनके द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया ना वह खुद भी शाखा में उपस्थित हुए हैं ।




Recent Comments