आठ पंचायतों में सेविका सहायिका के चयन की होगी आमसभा

मढ़ौरा(सारण) ।
प्रखंड के आठ पंचायत में सेविका, सहायिका के चयन के लिये आमसभा का आयोजन होगा । आईसीडीएस के द्वारा पंचायवार आमसभा की सुची का प्रकाशन कर दिया गया है । 28 दिसम्बर को तेजपुरवां 29 दिसम्बर को अगहरा, सलिमापुर 30 दिसम्बर को हसनपुरा 31 दिसम्बर को बरदहिया, बहुआरापट्टी 2 जनवरी को मुबारकपुर और 4 जनवरी को भावलपुर में ग्रामसभा का आयोजन होगा । प्रखंड में नौ सेविका और आठ सहायिका का चयन किया जाना है ।