रोते बिलखते एकमा सीएचसी पहुँचे थे दीपक के परिजन
विनीत कुमार, एकमा
एकमा थाना क्षेत्र के एकमा बाजार में बुधवार के दिन मृत युवक की पहचान हो चुकी है। मृत युवक मांझी थाना क्षेत्र के सरयूपार ग्राम निवासी लालबाबू सिंह का पुत्र दीपक सिंह बताया जाता है।
परिजनों को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। जब दीपक का शव एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया तभी एक युवक ने उसकी पहचान की व घरवालों को सूचित किया।
घटना की सूचना पर दीपक के परिजन रोते बिलखते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे व दीपक की पहचान की।
एकमा थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डॉ संजीव रंजन ने की मौत की पुष्टि
—–
एकमा बाजार में गिरे युवक के मुँह से खून निकलने की सूचना पर कई लोग जुट गए थे। दो युवक इस बारे में बताने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुँचे थे लेकिन तब तक दीपक दम तोड़ चुका था।
इसके बाद एकमा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुचकर दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव रंजन ने युवक को मृत बताया।
डॉ संजीव रंजन ने कहा कि मरने के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा। हालांकि स्थानीय लोग ये अनुमान लगा रहे थे कि दीपक की मौत जहर खाने से हुई है।
तरह तरह की हो रही है चर्चाएं
——
दीपक की मौत के बाद लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है। कई लोग इसे जहर खाने का मामला बता रहे हैं तो कई लोग कुछ और।
सरयूपार के ग्रामीण व दीपक के परिजन बता रहे हैं कि दीपक टीबी का मरीज था।
एक अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि उसकी मौत टीबी के कारण हुई है।
जबकि दीपक जहाँ गिरा पड़ा था वहाँ लोग चर्चा कर रहे थे कि वो कोई सोने की अंगूठी बेचनी आया था, अंगूठी बेचने के बाद उसे किसी ने लड्डू खिलाया जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
बहरहाल दीपक के मौत के कारणों का खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा लेकिन फिलहाल एकमा में इसे लेकर चर्चा का बाज़ार गर्म है।








Recent Comments