दैनिक खोज खबर /जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के युवा चिकित्सक डॉ. साई श्रवण का चयन लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्लिनिकल हीमैटोलॉजी विभाग में नॉन-पीजी जूनियर रेजिडेंट के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

23 जून 2026 को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर उनका चयन किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें प्रोविजनल आधार पर नियुक्त किया गया है। वे क्लिनिकल हीमैटोलॉजी विभाग में अपनी सेवाएं देंगे तथा विश्वविद्यालय के नियमानुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त करेंगे। उन्हें छह जुलाई तक विभागाध्यक्ष के समक्ष योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

डॉ. साई श्रवण ने कहा कि जूनियर रेजिडेंट के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे आगामी नीट-पीजी 2026 परीक्षा की तैयारी भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे। उनका उद्देश्य स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा में सफलता प्राप्त कर विशेषज्ञ चिकित्सक बनना है।डा साई श्रवण प्रसिद्ध समाजसेवी ई ललित कुमार सिंह व माता श्रीमती वीणा देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी के पुत्र हैं। वे अशोकनगर गांव के एम बी बीएस पुरा करने वाले प्रथम पुरुष है।उनकी बड़ी बहन डा तान्या चेन्नई से एमडी कर रही है.

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। पूर्व मुखिया विनोद सिंह, अजीत कुमार सिंह विकास कुमार सिंह राहुल कुमार सिंह सहित क ई अन्य गणमान्यो ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा और उनकी मेहनत के बल पर वे आगामी नीट-पीजी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर क्षेत्र और राज्य का नाम रौशन करेंगे।