
एटीएम का दरवाजा तोड़ चोरी का असफल प्रयास
ロ मामला रसूलपुर के चनचौरा बाजार स्थित केनरा बैंक का
——————————————————————
रसूलपुर /एकमा(सारण):-स्थानीय थाना क्षेत्र के चनचौरा बाजार स्थित केनरा बैंक की शाखा में बीती रात्रि चोरों ने एटीएम के दरवाजे को तोड़ चोरी करने का असफल प्रयास किया।मामले की जानकारी तब हुई जब बैंककर्मी बुधवार को सुबह बैंक पहुँचे । चोरों ने चालाकी से एटीएम के दरवाजे की कुंडी तोड़ एटीएम में प्रवेश कर एटीएम को तोड़ने में काफी मश्शकत किया पर जब एटीएम नहीं टुटा तो भीतर से हीं भाग निकले ।इस दौरान चोरों ने सीसी टीवी कैमरे का तार भी नोच दिया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक श्रीकांत राम ने रसूलपुर थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।बताते चलें कि इसके पूर्व भी बैंक में चोरी व दिनदहारे लूट की घटना हो चुकी है।क्या कहते हैं थानाध्यक्ष मामला संदेहास्पद है ।प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है ।मामले की तहकीकात की जा रही है।




Recent Comments