मढ़ौरा (सारण)। रविवार को महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक महत्व के पौराणिक मढ़ौरा के शिल्हौरी स्थित शिवालय में शिवभक्तों की बोलबम के नारों से मंदिर परिसर गुंजुमान रहा। शिव भक्तों की जत्था अहले सुबह से ही जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध भीड़ में लगी रही। दूर दराज के हजारों की संख्या में श्रद्धालु रात्रि में ही पहुंच मंदिर परिसर में डेरा डाले हुए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में एसडीएम श्रीमति निधि राज समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद दिखे। एसडीएम श्रीमती निधि राज ने खुद से भीड़ नियंत्रण के लिए प्रयासरत रही और प्रशानिक मॉनिटरिंग कर कमिटी और तैनात पुलिस बल को क्रियाशील रहने के लिए प्रेरित किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शांतिपूर्ण और कतार में लग भोलेनाथ को जलार्पण कर रहे थे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग लाइने लगी थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व से बांस बल्ले की बैरिकेटिंग किया हुआ है, उसी बैरिकेटिंग माध्यम से रिंग में महिला और पुरुष श्रद्धालु शिव भक्त लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर बारी आने पर जलाभिषेक कर रहे थे। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मंदिर कमिटी के वॉलेंटियर और पुलिस भी बड़ी संख्या में मौजूद है। जिसमें महिला पुलिस भी महिलाओं को जल चढ़ाने में किसी तरह का दिक्कत नहीं हो उसका ध्यान रख रही है ।मंदिर के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बहुत संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। महापर्व को लेकर दोपहर तक भीड़ भाड़ काफी था। मंदिर कमिटी के लोगों ने श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंचने के आसार जताए। भीड़ भाड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी भी लगाया गया है। जिसके माध्यम से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी तरह का दिक्कत नहीं हो उसका ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक सुरक्षा के बावजूद भी श्रद्धालुओं को अपनी सुरक्षा और सुविधा का स्वय भी ख्याल रखना चाहिए, ताकि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चोर उच्चक्के भी सक्रिय रहते हैं, उससे बचा जा सके। पूर्व से शिकायतें रहती है कि यहां भी भीड़ के फायदा उठा चोर गिरोह के सदस्य श्रद्धालुओं को शिकार बना लेते है। जिसमे श्रद्धालुओं के गहने और पॉकेट के रुपए पैसे छिनतई हो जाती हैं।

भीड़ की खुद मॉनिटरिंग करते मढ़ौरा एसडीएम निधि राज