मांझी। रविवार को माड़ीपुर कला स्थित जे पी एन एकेडमी परिसर में जय प्रकाश नारायण ग्रामीण प्रद्योगिकी केन्द्र के तत्वावधान में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित उद्यमिता जागरूकता शिविर में प्रद्योगिकी केन्द्र के संचालक अशोक कुमार सिंह ने लघु एवम कुटीर उद्योग के माध्यम से आम लोगों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के तौर तरीकों की जानकारी दी। तथा सरकार से इस दिशा में दी जाने वाली सहायता की भी जानकारी दी गई। शिविर को मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान परमहंस प्रसाद तथा मनोज कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया। संचालन उद्धव यादव ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष आदि ग्रामीण उपस्थित थे।