मामूली विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी ,7 नामजद
#परवेज़ अख्तर/सीवान;
सिवान : जिले के बसन्तपुर थानाक्षेत्र के सिपाह पवार टोला में रविवार की शाम दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराया है । सिपाह पवार टोला के प्रमोद सिंह की पत्नी बेबी देवी के बयानपर मंगलवार को कांड संख्या 239/ 19 दर्ज की गई है । बयान में रविन्द्र सिंह , हरिंद्र सिंह , दिनेश सिंह व अकलू सिंह पर मारपीट कर बेटी , पति व पीड़िता को घायल करने के साथ कान की बाली एवं नगद 2200 रुपया निकाल लेने का आरोप लगाया गया है । वहीं रविन्द्र सिंह के बयान पर कांड संख्या 240/ 19 दर्ज की गई है । बयान में प्रमोद सिंह , बेबी देवी व अनु कुमारी पर लाठी व चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया गया है । साथ ही बचाने आई भाभी के साथ मारपीट कर मंगलसूत्र , कान की बाली एवं अंगूठी छीन लेने की बात भी कही गई है । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है ।




Recent Comments