प्रधानाध्यापकों और स्वस्थ्यकर्मियो को विफ्स कार्यक्रम का दिया गया प्रशिक्षण
तरैया(सारण)।04.09.2018।
रेफरल अस्पताल परिसर में एएनएम और आशा फैसिलेटर तथा अन्य स्वस्थ्यकर्मियो को मंगलवार को विफ्स कार्यक्रकम के तहत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने विफस(WIFS) कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया।प्रभारी ने बताया कि वर्ग 06 से 12 तक के सभी किशोर- किशोरियों को सप्ताह में एक आयरन की नीली गोली का सेवन करना है।यह गोली छात्र-छात्राओं को विद्यालय में दिया जाएगा।जिसे पहले शिक्षक-शिक्षिका स्वयं खाकर किशोर-किशोरियों को खिलायेंगे।तथा 10 से 19 वर्ष के वैसे किशोर-किशोरी जो विद्यालय नही जाते है।उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र पर आयरन की गोली दी जायेगी। साप्ताहिक आयरन एवं फॉलिक एसिड कार्य्रकम के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह गोली वितरित किया जाएगा।उक्त मौके पर स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,डब्लू एचओ मोनीटर मंटू सिंह,बीसीएम मुकेश कुमार एवं उपस्थित थे।ईधर आदर्श मध्य विद्यालय तरैया में बीआरपी बबन सहनी की अध्यक्षता में सभी विद्यालयों के एचएम की एक बैठक हुई।जिसमें विद्यालय के बच्चों को आयरन की गोली खिलाने का प्रशिक्षण एचएम को दिया गया।उक्त मौके पर नवल किशोर यादव,मो.अनीस, समन्वयक संजीव कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह,कृष्णकान्त कुमार,एचएम धीरेन्द्र कुमार,सिधेश्वर पंड़ित व अन्य मौजूद थे।