SP राकेश को मिली यादगार विदाई

रिपोर्ट -सन्नी भगत :
पटना : विदाई समारोह में आपने कई बार सुना होगा, अच्छे अधिकारी को विदा करने वक्त लोगों के आंखे भर आते हैं। लेकिन वैशाली के एसपी की विदाई में उनके चाहने वालों ने उन्हें जिंदगी भर के लिए यादगार विदाई देकर उन्हें सम्मानित किया।
बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। 21 जिलों के जिलाधिकारी के साथ-साथ कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए। इसी क्रम में वैशाली के एसपी का भी तबादला कर दिया गया है। एसपी राकेश कुमार की विदाई सामारोह को यादगार बनाने के लिए महिला थाना अध्यक्ष ने उनकी पत्नी के साथ मंच पर एक बार फिर जयमाला करवाए।
इस दौरान एसपी राकेश कुमार ने भी अपनी पत्नी को माला पहनाया। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने विदाई समारोह में शादी का माहौल तैयार कर दी थीं। पुलसकर्मियों ने एक बार फिर एसपी राकेश कुमार के सम्मान में हाथी, घोड़े और बैंड बाजे के साथ उनका विदाई किया
बता दें कि राकेश कुमार पहले वैशाली के एसपी थे, जिनका तबादला सहरसा कर दिया गया है। इस फेरबदल में 21 जिलों के डीएम और 17 जिलों के एसपी का तबादला किया गया है।




Recent Comments