
अज्ञात बोलेरो चालक क़ी सुनसान रास्ते में हत्या, झाड़ी से शव बरामद
एकमा(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के मांझी-बड़ौली पथ के मोहब्बत नाथ मठिया के पास से मनी छपरा गांव जाने वाली ईंटकरण पर एक अज्ञात पचास वर्षीय बोलेरो चालक का गला रेतकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की रात्रि क़ी बतायीं जा रही है।घटना उजागर तब हुआ जब रविवार के अहले सुबह मनीछपरा गांव के आसपास के लोग सुबह शौच के लिए बाहर निकले तभी लोगों ने देखा कि बोलेरो गाड़ी ईटकरण पर खड़ी है और गाड़ी के स्टेयरिंग वाली शीट पर एक गला रेत हत्या करने से खून पसरा पड़ा है। और वहीं झाड़ी में एक शव है। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर थाना क़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस मामले क़ी जांच में जुटी थी।




Recent Comments