परवेज अख्तर/सिवान।
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बहियारा चंवर के समीप बेचिरागी मिर्जापुर गांव के समीप मंगलवार की शाम में गोली लगने से एक युवक के घायल होने के मामले का महाराजगंज एसडीपीओ के गाइड लाइन पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह अपने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन कर दिया है।इस मामले में एसडीपीओ अमन ने भगवानपुर हाट थाना परिसर में बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि सारण के तरैया थाने के सरैया रत्नगर निवासी पवन कुमार एवं दीपक कुमार एक बाइक से पिस्टल बेचने आए थे। खरीद-बिक्री का स्थल बेचिरागी मिर्जापुर गांव का सुनसान स्थल चुना गया था जहां भगवानपुर गांव का रंजन कुमार खरीदने के लिए पहुंचा था। पिस्टल की जांच के दौरान दीपक कुमार से गोली चल गई, जो पवन को लग गई। घटना के बाद रंजन कुमार पिस्टल लेकर फरार हो गया और दीपक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से स्थिति गंभीर होने पर भगवानपुर चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घायल को लेकर सदर पहुंची जहां से चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है।एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले के तीन आरोपितों में एक पवन कुमार पीएमसीएच में इलाजरत है, जबकि दीपक कुमार के निशानदेही पर रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिस्टल रंजन के पास से दो गोली के साथ बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद सामानों में एक पिस्टल, दो गोली 7.65 एमएम, एक मैगजीन, एक मोबाइल बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि 12 घंटा में कांड का उद्भेदन टीम का नेतृत्व कर रहे भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, एसआइ सुनील कुमार, पीएसआइ छपित कुमार चौबे, पीएसआइ पूजा कुमारी एवं जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

_______

पेशेवर बदमाश व भू-माफिया विशाल सिंह गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान।बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने जिला पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पेशेवर बदमाश सह भू-माफिया विशाल सिंह को गिरफ्तार लिया। गिरफ्तार विशाल सिंह ने पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एसटीएफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सात अप्रैल बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मैरवा थाना कांड संख्या 364/25, में वांछित पेशेवर बदमाश सह भू-माफिया सह मैरवा थाना क्षेत्र के मोती छापर निवासी विशाल सिंह को मैरवा थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार बदमाश द्वारा मैरवा थाना अंतर्गत हथियार के बल पर जमीन का कब्जा करना, रंगदारी वसूलना जैसी घटना को अंजाम दिया जाता था।उक्त बदमाश के विरुद्ध जिला के मैरवा थाना में रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित दो कांड दर्ज है।

एटीएम की मौत मामले में क़ृषि समन्वयक सहित तीन पर हत्या का प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान। नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर मोहल्ले के समीप मंगलवार की शाम सहायक तकनीकी प्रबंधक सह वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री सृष्टि कुमारी की मौत मामले में भाई यशवत कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। जिसमें आफिस में कार्यरत क़ृषि समन्वयक, एक निजी व्यक्ति सहित तीन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यशवत ने प्राथमिकी में बताया कि मेरी बहन सृष्टि कुमारी कृषि विभाग में एटीएम के पद पर हसनपुर प्रखंड में कार्यरत थी। वह सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर स्थित अजय सिंह के मकान पर किराया के मकान में रहती थी। सात अप्रैल को वह कार्य पर नहीं पहुंची। तब उसके कार्यालय से दिन में मेरे मोबाइल पर कार्य पर नहीं पहुंचने संबंधी फोन आया। मैं अपनी बहन को फोन पर काल किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। तब जानकारी हेतु मैंने मकान मालिक अजय सिंह को फोन किया और बात करने को कहा। तब वे किसी किरायदार एवं अन्य लोगों बताए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बरामद किया। बताया कि दरवाजा खुला होना, जिस रूम में रहती थी वह मृतका का घुटना फर्श पर होना व टुपट्टा पंखा में बंधा होना। यह दर्शाता है कि किसी व्यक्ति द्वारा सृष्टि की हत्या कर आत्महत्या के रूप देने की नियत से उसके गला में दुपट्टा बांध कर पंखा में बांधा गया है। वहीं एक
सुसाइड नोट लिखकर रखा दिया गया जो मेरी बहन सृष्टि कुमारी के लिखावट में नहीं है। किसी व्यक्ति द्वारा मेरी बहन की हत्या की गई है। विदित है कि मेरी बहन के आफिस में कार्यरत क़ृषि समन्वयक नागेंद्र सिंह, निजी व्यक्ति सतीश कुमार व विचोलिया रंजन पांडेय का काम करता है। नागेंद्र सिंह जिसके खिलाफ पूर्व में मुख्य कृषि विभाग में काम में हस्तक्षेप करना, गलत तरीके से वीडियो बनना, गलत नियत से देखने का आवेदन दिया गया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी हुई है। जल्द ही घटना में शामिल नामजदों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।