जमीनी विवाद में मारपीट दो घायल
कटेया (गोपालगंज):– स्थानीय थाने के कोईरीगांवा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें रामचंद्र तिवारी और अंतिमा कुमारी घायल हो गई। घायलों का इलाज कटेया रेफरल हॉस्पिटल में किया गया। रामचंद्र तिवारी ने कमलेश्वर तिवारी और राम हृदया तिवारी के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है।