
इसुआपुर(सारण)- महाराज गंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह तथा बनियापुर के बिधायक केदारनाथ सिंह के माता जी की मृत्यु की खबर आते ही इसुआपुर में शोक का माहौल उत्पन्न हो गया ।एसे मौके पर प्रभुनाथ सिंह तथा उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह के नही उपस्थित होने से समर्थकों में घोर निराशा है ।हलाकि दो भाई बिधायक केदारनाथ सिंह ,मदन सिंह तथाछपरा के पूर्ब विधायक रणधीर कुमार सिंह तथा वाईपीएल संयोजक सुधीर कुमार सिंह की उपस्थिति से समर्थकों में थोड़ी थोड़ी राहत जरूर हो रही है ।उनके मौत पर बिधायक मुद्रिका प्रसाद यादव पूर्ब मुखिया बिजय सिंह, अभय सिंह, प्रमुख सरोज कुमारी,अजय राय,पूर्ब प्रमुख बेबी सिंह,राजकुमार राय,बबलू हसन,टिंकू सिंह,सुशील कुमार सिंह ढोलन, अमरनाथ प्रसाद,नीरज तिवारी,सूरज प्रसाद,झूलन प्रसाद ठीकेदार,नसरुद्दीन अंसारी,इरशाद आलम,रघुनाथ राय,बिश्वनाथ राय,बिजय राय आदि ने गम्भीर सम्बेदना ब्यक्त की है ।




Recent Comments