तरैया 24.07.2020
थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए है।जिसमें घायल देवेन्द्र सिंह को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया था।घायल देवेन्द्र सिंह के फर्दबयान के आधार पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।जिसमें अखिलेश्वर सिंह,विकास कुमार सिंह उर्फ फुलेंद्र सिंह,अमित कुमार सिंह, मुन्नी देवी एवं शांति देवी को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त सभी लोग एक राय होकर हथियार से लैस होकर गाली गलौज करने लगे एवं मुझे मारपीट कर घायल कर दिए।तथा घर मे घुस कर पेटी के ताला तोड़कर गहना लेकर भाग गए।




Recent Comments